chhattisgarh samay news

साउंड सर्विस संचालक के विरुद्ध किया गया कोतवाली पुलिस धमतरी द्वारा वैधानिक कार्यवाही

साउंड सर्विस संचालक के विरुद्ध किया गया कोतवाली पुलिस धमतरी द्वारा वैधानिक कार्यवाही

कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का उल्लघंन करने पर जप्त हुआ एम्पली म्यूजिक सिस्टम

मान.न्यायालय में किया जायेगा इस प्रकरण को प्रस्तुत

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी धमतरी निरी.ब्रिजेश तिवारी द्वारा शहर में चल रहे रात्रि में डीजे से गांना बजाना के संबंध में पूर्व में भी साउंड सर्विस एवं डीजे संचालकों की मीटिंग लिया जाकर माननीय उच्च न्यायालय के गाईड लाईन एवं कोलाहल अधिनियम में दिये गये प्रावधानों का पालन करने के संंबंध में दिये दिशा निर्देश से अवगत कराया गया था।कल दिनांक 30.01.24 के रात्रि करीबन 12.40 बजे सेन सामाज भवन आमातालाब रोड धमतरी में अनावेदक योगेश चौहान पिता नरेंद्र चौहान उम्र 29 वर्ष साकिन जालमपुर थाना सिटी कोतवाली धमतरी के द्वारा एम्पली लगाकर तीव्र ध्वनि से संगीत गाना बजा रहा था जिससे आसपास के लोगो एवं पढाई करने वाले विद्यार्थियो को काफी असुविधा हो रही थी पश्चात पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्य करते हुये एम्पली सिस्टम को बंद कराया गया तथा डीजे संचालक के उपर कोलाहल नियत्रंण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया एम्पली म्यूजिक सिस्टम की जप्त किया गया जिसे प्रकरण बनाकर न्यायालय में पेश किया जाता है। तथा सभी साउंड सर्विस एवं डीजे संचालक के संघ प्रमुख से चर्चा कर नियम का पालन करने हिदायत दी गई।धमतरी पुलिस द्वारा यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।उक्त कार्यवाही में उनि.विनोद शर्मा,सउनि.रिखीराम साहू सहित कोतवाली स्टॉफ कि महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज