नारी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही
नारी बस स्टैंड के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी से 32 पौवा देशी मशाला किमती 3840 रुपये एवं बिक्री रकम 320 रूपये जप्त कर कुरूद पुलिस ने किया वैधानिक कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध कुरूद पुलिस द्वारा धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गए थे।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद श्री के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना कुरूद क्षेत्र के ग्राम में नारी के बस स्टैंड में अवैध रुप से शराब बिक्री किये जाने की सूचना पर थाना प्रभारी कुरूद द्वारा टीम भेजकर रेड कि वैधानिक कार्यवाही कि गई।
जहां बस स्टैंड नारी में कोमल ध्रुव नाम का व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा था हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के समक्ष आरोपी कोमल पिता प्रदीप ध्रुव उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम नारी थाना कुरूद के पास से 32 पौवा देशी मशाला शराब किमती 3840 रूपये बिक्री रकम 320 रूपये जुमला 4160 रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपी 01 कोमल पिता प्रदीप ध्रुव उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम नारी,थाना कुरूद, जिला धमतरी छ.ग.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरी. अरुण साहू,उनि.रविन्द्र साहू,आर.महेश साहू,किशोर देशमुख का विशेष योगदान रहा।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



