chhattisgarh samay news

एक और साउंड सर्विस संचालक के विरुद्ध किया गया कोतवाली पुलिस धमतरी द्वारा वैधानिक कार्यवाही

एक और साउंड सर्विस संचालक के विरुद्ध किया गया कोतवाली पुलिस धमतरी द्वारा वैधानिक कार्यवाही

कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का उल्लघंन करने पर जप्त हुआ एम्पली म्यूजिक सिस्टम

माननीय न्यायालय में किया जायेगा इस प्रकरण को प्रस्तुत

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी धमतरी निरी.ब्रिजेश तिवारी द्वारा शहर में चल रहे रात्रि में डीजे से गांना बजाना के संबंध में पूर्व में भी साउंड सर्विस एवं डीजे संचालकों की मीटिंग लिया जाकर माननीय उच्च न्यायालय के गाईड लाईन एवं कोलाहल अधिनियम में दिये गये प्रावधानों का पालन करने के संंबंध में दिये दिशा निर्देश से अवगत कराया गया था।

कल दिनांक 06.02.24 के रात्रि करीबन 10.30 बजे कोतवाली पेट्रोलिंग को टेलीफोन से सूचना मिली कि जोधापुर वार्ड धमतरी में स्कूल के पास *अनावेदक* नील साहू, पिता हीरा राम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन खरेंगा थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के द्वारा एम्पली लगाकर तीव्र ध्वनि से संगीत गाना बजा रहा था जिससे आसपास के लोगो एवं पढाई करने वाले विद्यार्थियो को काफी असुविधा हो रही थी पश्चात पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्य करते हुये एम्पली सिस्टम को बंद कराया गया तथा डीजे संचालक के उपर धारा 15 कोलाहल नियत्रंण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया एम्पली म्यूजिक सिस्टम की जप्त किया गया जिसे प्रकरण बनाकर न्यायालय में पेश किया जाता है।

तेज आवाज में साउंड सर्विस बजाने पर एवं डीजे संचालन किये जाने पर कोलाहल अधिनियम के तहत धमतरी पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कि जायेगी।

उक्त कार्यवाही में सउनि.अनिल यदु,आर. डायमंड यादव,चंद्रहास टंडन सहित कोतवाली स्टॉफ कि महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज