chhattisgarh samay news

थाना सिहावा के बेलरगाँव क्षेत्र में गौ वंश तस्कर गिरफ्तार

थाना सिहावा के बेलरगाँव क्षेत्र में गौ वंश तस्कर गिरफ्तार

पिकअप वाहन में 3 नग गौ वंश (पडवा) कीमती 24500 का जप्त कर धारा 4,6,10,11 छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को गौ वंश तश्तरियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिये हैं सख्त निर्देश 

टोमन लाल सिन्हा 

 धमतरी/मगरलोड –  बेलरगॉव क्षेत्र में गौ वंश तस्कर द्वारा 7 फरवरी को एक पिकअप वाहन कमाक OD -10- H-2708 में गौ वंश (पडवा) को भर कर अन्यत्र अवैधानिक रूप से परिवहन करने जिसे ग्राम बेलरगाँव से बनोरा मार्ग पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा रोके जाने कि सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर त्वरित कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंचकर बजरंग दल के कार्यकर्ता रजनीकांत देवांगन पिता राम कुमार देवांगन उम्र 29 वर्ष साकिन बेलरगाँव के द्वारा लिखित रिपोर्ट पर अपराध कमाक 21/24 धारा 4, 6, 10, 11 छग० कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 कायम किया गया।

पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर मामले में त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. नगरी  मंयक रणसिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिहावा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 

मामले में पिकअप वाहन कमाक OD -10- H-2708 में 3 नग गौ वंश (पडवा) कीमती 24500 को अवैधानिक रूप बिना सामुचित व्यवस्था के 

आरोपी गण सिद्धार्थ जोगी पिता शंकर लाल जोगी उम्र 28 वर्ष साकिन पाईकभाठा थाना सिहावा जिला धमतरी

समाकांत चतुर्वेदी पिता विजय कुमार उम्र 27 वर्ष साकिन कैटतराई थाना सिहावा जिला धमतरी के द्वारा तस्करी करना पाये जाने से उक्त गौ वंश को वाहन पिकअप सहित मौके पर जप्त कर आरोपी गण को दिनाँक 07.02.2024 को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि.उमांकांत तिवारी,उनि. गोविंद सिंह राजपूत सउनि. पुष्पानंद ध्रुव, प्रआर. सत्यप्रकाश मरकाम, आर. चंण्डीकेश्वर चौहान के द्वारा किया गया है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज