chhattisgarh samay news

भोभलाबहरा-मारागांव जंगल में एक अज्ञात महिला का शव अधजली अवस्था मे मिला

भोभलाबहरा-मारागांव जंगल में एक अज्ञात महिला का शव अधजली अवस्था मे मिला

दुगली पुलिस जांच मे जुटी ,बायें हाँथ में गोदने  से M लिखा है

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – भोभलाबहरा-मरागांव जंगल थाना दुगली जिला धमतरी में एक अज्ञात महिला का शव अधजली अवस्था में मिला है, मृतिका का हुलिया उम्र 25-30 वर्ष रंग सांवली, चेहरा गोल,उचाई 5 फीट 2 इंच ,गले मे बाजारू मंगलसूत्र,हाँथो में बाजारू लाल नीला चूड़ी लाल रंग का ब्लाउज एवं आसमानी नीला रंग गोल्डन बॉडर वाला साड़ी पहनी है,बायें हाँथ में गोदने से M लिखा है ,पैरो में पतला पायल एवं बिछियां पहनी है।

अज्ञात महिला के संबंध में पहचान एवं कोई भी जानकारी होने पर थाना प्रभारी दुगली के मो.नं.7067583488 या कंट्रोल रुम धमतरी 9479192299 इन नंबर में सूचना देवे।

 

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज