chhattisgarh samay news

नारी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही

नारी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही

नारी बस स्टैंड के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी से 23 पौवा देशी प्लेन शराब,10 पौवा देशी मशाला किमती 2940 रुपये एवं बिक्री रकम 190 रूपये जुमला 3130 रुपये जप्त कर कुरूद पुलिस ने किया वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद पुलिस द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद श्री के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना कुरूद द्वारा थाना कुरूद क्षेत्र के ग्राम में नारी के छोटा नहर पुल के पास में अवैध रुप से शराब बिक्री किये जाने की सूचना पर कुरूद थाना प्रभारी द्वारा टीम भेजकर रेड कि कार्यवाही की गई।

जहां छोटा नहर पुल नारी के पास कमलेश सिंह नाम का व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा था हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के समक्ष आरोपी कमलेश सिंह पिता स्व.रामदास सिंह किरण ढाबा नारी, थाना कुरूद के पास से 23 पौवा देशी प्लेन,10 पौवा देशी मशाला शराब प्रत्येक में 180 ML 5.940 बल्क लीटर किमती 2940 रूपये बिक्री रकम 190 रूपये जुमला 3130 रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपी कमलेश सिंह पिता स्व.रामदास सिंह किरण ढाबा नारी,थाना कुरूद,जिला धमतरी छ.ग. निवासी है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरी. अरुण साहू,उनि.रविन्द्र साहू,आर.महेश साहू,किशोर देशमुख का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज