chhattisgarh samay news

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 175000 रु का धोखाधड़ी कर आर्थिक एवं मानसिक हानि पहुचाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 175000 रु का धोखाधड़ी कर आर्थिक एवं मानसिक हानि पहुचाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को वर्ष 2021 में नौकरी लगाने के नाम से प्रार्थी द्वारा दिया गया था पैसा

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड प्रार्थी मोरध्वज सिंह गायकवाड पिता जयंत राम गायकवाड उम्र 28 वर्ष सा० मराठा पारा धमतरी ने एक लिखित शिकायत पेश किया कि, आरोपी मुकेश गोस्वामी पिता स्व. सुभाष गोस्वामी सा० आरडीए कालोनी टिकरापारा रायपुर ने दिनांक घटना 19.04.21 से दिनांक 29.05.21 के मध्य उसके बहन पुजा गायकवाड को शास० नौकरी लगाने के नाम पर ढगी करते हुए 175000 रु० जिसमें 100000  रू नगद घटना स्थल प्रार्थी के घर मराठापारा से तथा 75000 रू को 25-25 हजार रू० तीन बार ऑनलाईन ट्रांजक्शन के माध्य से प्राप्त कियाऔर रकम वापस मांगने पर नहीं दिया जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।

जिस पर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा लंबित शिकायत, लंबित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एवं डीएसपी.सुश्री नेहा पवार के मार्गदर्शन में
विवेचना से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मुकेश गोस्वामी पिता २० सुभाष गोस्वामी उम्र 38 वर्ष सा. आरडीए कालोनी टिकरापारा रायपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी मुकेश गोस्वामी पिता स्व० सुभाष गोस्वामी उम्र 38 वर्ष सा० आरडीए कालोनी टिकरापारा रायपुर हाल पता- मोतीनगर बोरिया खुर्द एचपी पेट्रोल पंप के पास रायपुर थाना टिकरापारा रायपुर (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी.ब्रिजेश तिवारी,उनि.विनोद शर्मा,आर.भूपेंद्र सिन्हा, चंद्रहास टंडन का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज