chhattisgarh samay news

कुरूद अनुभाग के थाना कुरूद, भखारा,मगरलोड में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

कुरूद अनुभाग के थाना कुरूद, भखारा,मगरलोड में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

06 प्रकरण में 07 आरोपियों से 157पौवा देशी मशाला किमती 17600 एवं 40 पौवा प्लेन शराब किमती 3200 रूपये,18 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 3000 रूपये,जुमला 23800 रूपये,बिक्री रकम जुमला 1410 रूपये किया गया जप्त

दो आरोपियों से परिवहन में प्रयुक्त दो वाहन हीरो एच एफ डिलक्स एवं टीव्हीएस जुपिटर वाहन जप्त कर,07 आरोपियो के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.)द्वारा असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों,अवैध शराब,जुआ,सट्टा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद  के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में टीम बनाकर थाना कुरूद, थाना भखारा,थाना मगरलोड पुलिस द्वारा अभियान चलाकर शराब रेड की कार्यवाही कि गई। 

थाना कुरूद से अपराध कमांक 88/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट नाम आरोपी चन्द्रिका निर्मलकर पिता स्व रामजी निर्मलकर उम्र 50 वर्ष साकिन मरौद थाना कुरूद जप्त मशरूका – 33 पौवा देशी मसाला शराब कीमती 3630 रु बिकी रकम 110 रू जुमला कीमती 3740 रुपये

अपराध कमांक 89/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आरोपी कमलेश सोनकर पिता नोहर सोनकर उम्र 25 वर्ष साकिन नारी थाना कुरूद जप्त मशरूका  35 पौवा देशी मसाला कीमती 3850 रू एवं बिकी रकम 600 रू जुमला कीमती 4450 रुपये 

अपराध कमांक 90/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आरोपी तुकेश्वर चन्द्राकर पिता महेन्द्र चन्द्राकर उम्र 25 वर्ष साकिन उमरदा थाना कुरूद जप्त मशरूका  40 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रूपये

अपराध कमांक 91/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आरोपी निक्कू उर्फ बंटी चन्द्राकर पिता उमेश चन्द्राकर उम्र 23 वर्ष साकिन कुरूद थाना कुरूद जप्त मशरूका  56 पौवा देशी मसाला शराब 6160 रूपये

थाना भखारा से अपराध कमांक 29/24 धारा 34 (2) 59 क आबकारी एक्ट आरोपी देवसिंग उर्फ विक्की पिता इंदर लाल पारधी उम्र 18 वर्ष 01 माह 11 दिन साकिन सांकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग  ,मुकेश पारधी पिता उमेन्द्र सिंह पारधी उम्र 20 वर्ष साकिन अटारी थाना पाटन जिला दुर्ग जप्त मशरूका 33 पौवा देशी मसाला शराब, 01 नग मो०सायकल क्र. सीजी 07 बीक्यू 9701

थाना मगरलोड से अपराध कमांक 57/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट आरोपी थानसिंग कमार पिता अधन सिंह । उम्र 32 वर्ष साकिन पांहदा थाना मगरलोड जप्त मशरूका – 18 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रू एवं बिकी रकम 700 जुमला कीमती 3700 रूपये जप्त किया गया।

उक्त 06 प्रकरण में 07 आरोपियों से 157पौवा देशी मशाला किमती 17600 एवं 40 पौवा प्लेन शराब किमती 3200 रूपये,18 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 3000 रूपये,जुमला 23800 रूपये,बिक्री रकम जुमला 1410 रूपये एवं प्रयुक्त दो वाहन हीरो एच एफ डिलक्स एवं टीव्हीएस जुपिटर वाहन जप्त किया गया है।

जप्त कर 07आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरुद निरी.अरूण साहू, थाना प्रभारी भखारा निरी.लेखराम ठाकुर,थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत सहित थाना कुरूद, थाना भखारा एवं थाना मगरलोड के पुलिस स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज