chhattisgarh samay news

मोटर सायकिल चोरी करने वाले आरोपी चोर को 24 घंटे के अन्दर रूद्री पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोटर सायकिल चोरी करने वाले आरोपी चोर को 24 घंटे के अन्दर रूद्री पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी मो.सा.का नंबर प्लेट निकाल कर बेचने के फिराक में था,आरोपी से मोटर सायकिल जप्त कर,आरोपी के विरुद्ध धारा 379 भादवि०के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

 धमतरी/मगरलोड – प्रार्थी भूवन लाल मीनपाल 19.02.24 को थाना उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 18.02.24 को 10.00 बजे दुकान खोलने गंगरेल अंगार मोती गया था,अपने मोटर सायकल कमांक सी.जी. 05/बी/ 7455 को अंगारमोती मंदिर प्रांगण में खड़ा किया था।करीब 5.00 बजे दुकान बंद कर वापस घर जाने के लिये रखे मोटर सायकल में पास आकर देखा तो मोटर सायकिल सी.जी.05/बी/7455 किमती करीब 8,000/- रूपया का अपने स्थान पर नहीं था प्रार्थी कि रिपोर्ट अपराध धारा 379 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

 विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी लुनकरण बंजारे पिता रोशन बंजारे उम्र 19 साल साकिन सोरम नालापारा थाना रूद्री जिला धमतरी का चोरी की मोटर सायकल को नम्बर प्लेट निकाल कर बिक्री करते रंगे हाथ पकडा गया। जिनके कब्जे एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल कमांक सी.जी.05/बी/7455 को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का घटित करना पाये जाने से आरोपी लुनकरण बंजारे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।आरोपी लुनकरण बंजारे पिता रोशन बंजारे उम्र 19 साल साकिन सोरम नालापारा थाना रूद्री, जिला धमतरी उक्त कार्यवाही में डीएसपी.परि.विंकेश्वरी पिंदे,सउनि.भीष्म कुमार अवस्थी,अरविंद नेताम, प्रआर.देवेंद्र गजेंद्र,आर. योगेश नाग,शशिकांत साहू,मआर.शबा मेमन का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज