chhattisgarh samay news

आज पुलिस कार्यालय धमतरी में राजपत्रित अधिकारी,थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारियों की आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला 

आज पुलिस कार्यालय धमतरी में राजपत्रित अधिकारी,थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारियों की आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – मान.उच्चतम न्यायालय द्वारा”अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य(2014)”scc 273 के मामले में गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए गाइड लाईन के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई आज पुलिस कार्यालय धमतरी में राजपत्रित अधिकारी,थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारियों एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी। उक्त कार्यशाला में  पंकज कुमार जैन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी.(पॉक्सो)धमतरी द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा  *”अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य(2014) एससीसी 273* के मामले में गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए गाइड लाईन के पालन से संबंधित पुलिस अधिकारियों को कैसे करना है उसके बारे में बताया गया तथा धारा 41(1)(b) के तहत जो चेकलिस्ट दिए गए हैं उनका पालन कैसे करना है उनसे बारे में भी विस्तृत जानकारी कार्यशाला के माध्यम से दी गई।

उक्त कार्यशाला में श्री पंकज कुमार जैन अति. सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी.(पॉक्सो)धमतरी,श्रीअनिल प्रभात मिंज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,श्री अजय सिंह जिला अभियोजन अधिकारी,  उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार, श्रीमती रागिनी मिश्रा, डीएसपी. परि.विंकेश्वरी पिंदे,समस्त थाना/चौकी प्रभारी, रीडर सहित जिले समस्त विवेचना अधिकारी उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज