chhattisgarh samay news

सरगी संकुल के रचनात्मक लेखन के पुस्तक का किया गया विमोचन

सरगी संकुल के रचनात्मक लेखन के पुस्तक का किया गया विमोचन

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड- सरगी संकुल के बच्चों के द्वारा प्रति सप्ताह मौलिक रचनात्मक लेखन किया जा रहा था। जिसका आज दिनांक 22 फरवरी 2024 को डीएमसी देवेश सूर्यवंशी, एपीसी नंदकिशोर साहू, मनीष ध्रुव बीईओ मगरलोड, धीरज देवांगन बीआरसी मगरलोड, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रशिक्षक नरेंद्र साहू, सीताराम साहू, अर्निरबन, रूखमणी, दीपा, समस्त संकुल समन्वयक एवम ब्लॉक के शिक्षकों की उपस्थिति में बीआरसी कार्यालय मगरलोड में संकुल सरगी के “मौलिक रचनात्मक लेखन” के पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसमें संकुल समन्वयक दिनेश जाटव, हिंदी भाषा के शिक्षक नरेश साहू सरगी, श्रीमती रीता पावड़े सोनेवारा, विष्णु साहू राजपुर उपस्थित थे। उन्हें बच्चों को उत्कृष्ट रचनात्मक लेखन कर पुस्तक निर्माण हेतु प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रचनात्मक लेखन में अधिक से अधिक भाग लेने एवम लेखन कौशल में उत्तरोत्तर उन्नति करने हेतु उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनकी सराहना किया। डीएमसी सूर्यवंशी ने मौलिक रचनात्मक लेखन का सराहना करते हुए बताया कि यह रचनात्मक लेखन सिर्फ धमतरी जिला में ही चल रहा था। बच्चों के स्तर में आए सुधार को देखते हुए आगामी समय में एससीआरटी द्वारा पूरे राज्य में लागू करने का निर्णय लिया गया है। जो कि धमतरी जिला के लिए बहुत ही गौरव की बात है। साथ ही संकुल सरगी को उत्कृष्ट कार्य हेतु संकुल समन्वयक, संकुल के समस्त शिक्षकों एवं बच्चों को अनुकरणीय पहल के लिए बधाई एवम शुभकामनाएं दिया गया।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज