chhattisgarh samay news

राजिम कल्प कुंभ मेले में बुडेनी एनीकट, संत समागम घाट में डूबने से 11 वर्षी बच्चे की हुई मौत

राजिम कल्प कुंभ मेले में बुडेनी एनीकट, संत समागम घाट में डूबने से 11 वर्षी बच्चे की हुई मौत

संत समागम घाट सुरक्षा पर लगा प्रश्न चिन्ह

रात्रि से सुबह तक प्रशासन की जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी उस स्थान पर कड़ी निगरानी करने से कैसे चुक हुई जो चर्चा का विषय है

 

धमतरी/मगरलोडविकासखंड मगरलोड के बुडेनी एनीकट जहां आज प्रथम दिवस राजीम कल्प कुंभ मेला का भव्य शुभारंभ माघी पूर्णिमा के प्रथम दिवस पर हुआ है जहां संत समागम स्थल के बीच घाट में सुबह से ही तीन बच्चे शनिवार को नहा रहे थे और एक बच्चा गहराई का आभास ना होते जानकर गहराई में चले जाने से पानी में डूबने से मौत हो गई जिसे परिजनों में काफी आक्रोश व रो-रो कर बुरा हाल है मृत बच्चा वार्ड क्रमांक 16 सोमवारी बाजार गोबरा नवापारा के चंद्रेश देवांगन उम्र 11 वर्ष बताया जा रहा है पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल आपदा टीम लेकर घटना स्थल पर सुरक्षा के लिए उतरे जब तक बच्चा की गहराई में डूबने से मौत हो गया 

सवाल यह उठता है की राजिम कल्प कुंभ मेला के प्रथम दिवस में ही अधिकारी कर्मचारी रात्रि में ही सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर रहते हैं उसके बाद भी उस स्थान पर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी कड़ी निगरानी करने से कैसे चुक हुई जो चर्चा का विषय है

करेली चौकी प्रभारी के अनुसार तीन बच्चे सोमवारी बाजार के थे जिसमें मृत बच्चे के चचेरे भाई भी नहा रहे थे आपदा टीम बहुत ही कड़ी मेहनत की उसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जा गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज