chhattisgarh samay news

स्कुल में प्रधानपठिका के सामने बैठकर शिक्षक ने पीया शराब

स्कुल में प्रधानपठिका के सामने बैठकर शिक्षक ने पीया शराब

 डीईओ ने शिक्षक को किया निलंबित एवम FIR दर्ज कराने के भी निर्देश

मचहा प्राइमरी स्कूल में शिक्षक को शराब पीना महंगा पड़ गया
टोमन लाल सिन्हा 
रायपुर/बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के मचहा प्राइमरी स्कूल में स्कूल में ही शिक्षक को इस स्कूल के प्रधान पाठिका के सामने ही शराब पीना महंगा पड़ गया । जिसे जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया और BEO को शराबी शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दे दिया । इस तरह से कृत्य करने वाले शिक्षक का नाम संतोष कुमार केवट बताया जा रहा है जो प्राइमरी स्कूल में पदस्थ है। ये पूरा मामला बिलासपुर जिला के मस्तूरी ब्लाक के मचहा प्राइमरी स्कूल का है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराबी शिक्षक की करतूत का वीडियो क्षेत्र के किसी युवक ने बनाया है। घटना बीते बुधवार 28 फरवरी की है। स्कूल में संतोष केवट सहायक शिक्षक के पद पर तैनात है। दरअसल, शिक्षक के शराबखोरी की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। बुधवार को शिक्षक स्कूल लेट से पहुंचा और प्रधानपठिका के सामने बैठकर स्कूल के अंदर ही शराबखोरी करने लगा। घटना के दौरान कुछ ग्रामीण लोग भी स्कूल में मौजूद थे। 28 फरवरी बुधवार को शराब के नशे में शिक्षक स्कूल पहुंचा, इस दौरान उसकी शर्ट की जेब में शराब की बोतल थी। जिसे देखकर एक युवक टीचर का वीडियो बनाया इस तरह से कृत्य करने वाले शराबी शिक्षक को भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार ने तत्काल एक्शन लेते हुए शिक्षक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है
Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज