chhattisgarh samay news

थाना भखारा पुलिस द्वारा आम जगह पर जुआ खेलते 05 आरोपियों के विरुद्ध कि गई वैधानिक कार्यवाही  

थाना भखारा पुलिस द्वारा आम जगह पर जुआ खेलते 05 आरोपियों के विरुद्ध कि गई वैधानिक कार्यवाही  

आरोपियों से 1940 रुपये जप्त कर धारा 3(2) (छ०ग०) जुआ प्रतिशेध अधि०2022 के तहत कि गई वैधानिक कार्यवाही 

टोमन लाल सिन्हा 

 धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सभी थाना व चौकी प्रभारियों को कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये हैं

इसी तारतम्य में थाना भखारा को मोबाईल मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम जोरातराई के खेत में कुछ लोग आम जगह पर रूपये पैसे से

हार जीत का दांव लगाकर ताश नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर ग्राम जोरातराई के खेत में जाकर घेराबंदी कर ताश नामक जआ खेलते 05 आरोपियान पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से 1940 रुपये नगदी रकम,ताश 52 पत्ती जप्त किया जाकर धारा 3(2) (छ०ग०) जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत् वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपीगण

01राजकुमार निषाद पिता देवेन्द्र निषाद उम्र 21 वर्ष के पास 100 रूपये एवं फड से 150 रूपये

02. गोविन्द राम साहू पिता कानतु राम साहू उम्र 30 वर्ष के पास से 200 रूपये एवं फड से 150 रूपये 

03. राकेश कुमार साहू पिता खेलन साहू उम्र 30 वर्ष पास से 80 रूपये एवं फड से 120 रूपये 

04. तोषण निषाद पिता चन्दू उर्फ देवेन्द्र निषाद उम्र 22 वर्ष के पास 100 एवं फड से 40 रूपये 

05. दामोदर साहू पिता दुलरवा साहू उम्र 55 वर्ष के पास 400 एव फड से 600 रूपये सभी साकिनान ग्राम जोरातराई थाना भखारा जिला धमतरी (छ०ग०) से कुल जुमला रकम 1940 रूपये एवं 52 पत्ती ताश एक प्लास्टिक की बोरी व 02 नग मोमबत्ती को गवाहों के समक्ष जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा सउनि.नेहरू राम साहू ,तेजू राम सिन्हा,प्रआर.रामसिंह साहू,सीताराम नारंग,अश्वनी बंजारे,आर.खुमान साहू, ईश्वर साहू,गजेंद्र टंडन, मनोहर रात्रे एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज