chhattisgarh samay news

भारत की भूमि में आते हैं शिव परमात्मा– राज योगिनी अखिलेश दीदी

भारत की भूमि में आते हैं शिव परमात्मा– राज योगिनी अखिलेश दीदी

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र मगरलोड के योग शक्ति भवन में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया । संस्था से जुड़े समस्त भाई बहनों एवं अतिथियों तथा सैकड़ो नगरवासियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम शिव ध्वज फहराया गया, एवं शिव संदेश की पर्ची बंधा हुआ गुब्बारे आसमान में छोड़े गए जिससे लोगों तक शिव परमात्मा का संदेश पहुंच सके। ध्वजारोहण पश्चात सभा हाल में महाशिवरात्रि से जुड़े हुए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से संस्था के भाई बहनों की ओर से गीत नृत्य एवं नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का काफी लुत्फ उठाएं एवं शिव परमात्मा का संदेश भी सुने । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवरात्रि का अर्थ एवं शिव परमात्मा का संदेश सेवाकेंद्र संचालिका राज योगिनी अखिलेश दीदी ने बताया कि शिव परमात्मा दुनिया में व्याप्त अज्ञानता रूपी अंधकार को मिटाने के लिए ही इस दिन भारत की भूमि पर अवतरित होते हैं और अधर्म का विनाश एवं सतधर्म की स्थापना के लिए आत्माओं को ज्ञान सुनाते हैं । गीता के संदेश के अनुसार आज संसार में चारों तरफ धर्म की ग्लानि हो रही है, 

अत्याचार ,अनाचार बढ़ रहा है ऐसे में शिव परमात्मा उनका शमन कर सुख शांति की स्थापना करने इस धरा पर आते हैं । हम सभी आत्माओं को परमपिता परमात्मा शिव भगवान का ध्यान करना चाहिए एवं उससे जुड़कर 

जाने अनजाने में हुए अपने समस्त पापों का नाश करना चाहिए । कार्यक्रम को संस्था से जुड़े भ्राता नंदकुमार, डामन भाई, एन आर साहू जी ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में विशेष रूप से बीके सोनम,गीतांजलि , पार्वती बहन एवं बीके जागेश्वर, सोनू एवं संतोष भाई ने बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दिए । कार्यक्रम का संचालन बीके दुलार भाई ने किया। राज योगिनी अखिलेश दीदी ने अंचल के भाई बहनों से अपील किया कि प्रातः एवं सायंकाल प्रतिदिन एक घंटा निशुल्क मेडिटेशन कोर्स करने जरूर आएं क्योंकि यह आज के भौतिक चकाचौंध की आपाधापी में आत्मा की शांति के लिए अति आवश्यक है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज