नगर के युवाओं ने जन समस्या निवारण हेतु न.पं अध्यक्ष के समक्ष रखा प्रस्ताव

नगर पंचायत मगरलोड-भैंसमुंडी
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – नगर पंचायत मगरलोड-भैंसमुंडी में ग्रीष्म कालीन आने से जन मानस को जल समस्या का सामना करना पड़ता है । गर्मी के मौसम में नगर का जल स्तर काफी गिर जाता है व आगामी समय मे जन समस्या न हो करके नगर के युवाओ ने समस्या के निवारण हेतु न प अध्यक्ष श्रीमती नीतू खिलावन साहू के समक्ष चार सूत्रीय प्रस्ताव रखा जिसमे तिलक कृपाराम साहू, राजू राव, राकेश साहू , छत्रपाल साहू, संतोष राजपूत, चंद्रजीत चौहान, दीपचंद साहू, प्रमोद साहू, रोहित साहू, गोपाल सिन्हा व अन्य शामिल रहे ।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




