chhattisgarh samay news

थाना मगरलोड के नवागांव मे दो लोगो को अवैध शराब बिक्री करते हुए पुलिस ने पकड़ी 

थाना मगरलोड के नवागांव मे दो लोगो को अवैध शराब बिक्री करते हुए पुलिस ने पकड़ी 

थाना मगरलोड पुलिस द्वारा की गई अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

दोंनो आरोपियों से 39 पौवा मशाला एवं देशी प्लेन शराब किमती 3120 रूपये एवं बिक्री रकम 850 रुपये, कुल 3970 रूपये किया गया जब्त

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत,अलग- अलग जगहों पर की गई कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन पर सभी अनुभागों में अवैध शराब जुआ, सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी मगरलोड को मुखबीर से सूचना मिली की दो अलग अलग जगहों पर दो व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब बिक्री कर रहे है कि तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु तत्काल स्टॉफ रवाना कर ग्राम भोथीडीह के पास संदेही व्यक्तियों को पकड़ कर पुछताछ किया जो अपना मेघनाथ चेलक पिता स्व.कार्तिक राम चेलक उम्र 46 साल साकीन नवागांव,थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)को घेराबंदी करते हुये अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी मेघनाथ चेलक के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक छोला में 18 नग देशी प्लेन पौवा प्रत्येक में 180-180 ML शराब भरी हुई सीलबंद कुल 3.240 लीटर किमती करीबन 1440 रूपये बिक्री रकम 500 रूपये कुल जुमला कीमती 1940 रूपये किये जप्त थाना मगरलोड मे अप. क्रमांक 99/24 धारा 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

दूसरी कार्यवाही ग्राम नवागांव के आरोपी टानिक राम साहू पिता स्व.भुवन राम साहू उम्र 53 वर्ष निवासी नवागांव थाना मगरलोड को पकड़कर विधिवत तलाशी उपरांत आरोपी के कब्जे से 21 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 3.780 लीटर कीमती करीबन 1680 रूपये एवं शराब बिकी रकम 350 रूपये जुमला 2030 रूपये किये जप्त थाना मगरलोड मे अप क्रमांक 100/24 धारा 34 (1) ख एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई है। 

आरोपी गण 01.मेघनाथ चेलक पिता स्व.कार्तिक राम चेलक उम्र 46 साल साकीन नवागांव,थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)

02- टानिक राम साहू पिता स्व.भुवन राम साहू उम्र 53 वर्ष निवासी नवागाव,थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत ,सउनि.धनीराम नेताम, प्रआर.दीनू मार्कण्डे ज़ैतराम जोगी,आर.नवीन टंडन, गोविन्दा धृतलहरे ,राजेन्द्र कत्लम, राकेश साहू, विमल पटेल, सैनिक धर्मराज निषाद,भेस सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज