chhattisgarh samay news

मोटर सायकिल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहे आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही

मोटर सायकिल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहे आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही

आरोपी से 51 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 5610 रुपये एवं बिक्री रकम 1620 रूपये,प्रयुक्त मो०सा० किमती 40,000 रूपये, जुमला 47230 रुपये किया गया जप्त

आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद पुलिस द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं। जिस पर कुरुद पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से शराब बिक्री किये जाने हेतु लाल रंग के हीरो स्ट्रीम मोटरसाइकिल में कोकड़ी पुल तरफ ले जा रहा है की सूचना पर थाना कुरुद द्वारा रेड कि कार्यवाही कि गई। 

जहां पर लाल रंग के हीरो स्ट्रीम मोटर साइकिल में गोपेश साहू पिता तेज राम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन कोकड़ी,थाना कुरूद जिला धमतरी  

 नाम का व्यक्ति अपने लाल रंग के मोटर सायकिल के सीट में एक बैग रखकर बिक्री करते मिला जो अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा था जिसको रंगे हाथ पकड़ा गया,पुलिस को देखकर शराब खरीदने वाले भाग गए,जहां पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के समक्ष संदेही व्यक्ति से नाम पूछने पर अपना नाम गोपश साहू पिता तेजराम साहू उम्र 33 वर्ष,साकीन कोकड़ी के पास से एक थैला में 51 पौवा देशी मशाला शराब प्रत्येक में 180-180 ML शराब भरा हुआ। कुल 09 बल्क लीटर कीमती 5,610 रूपये एवं बिक्री रकम 1620 रूपये प्रयुक्त हीरो स्ट्रीम मोटरसाइकिल क्र. सी.जी.04एम.बी.9081 मोटरसाइकिल किमती 40,000 रूपये जुमला किमती 47230 रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। 

 आरोपी गोपेश साहू पिता तेजराम साहू उम्र 33वर्ष साकीन कोकड़ी,थाना कुरूद जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में सउनि. कमिल चन्द्र सोरी,आर.किशोर देशमुख,दीपक साहू का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज