chhattisgarh samay news

सायबर टीम एवं थाना कुरूद पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी लिखते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,आरोपी के विरुद्ध की गई धारा 06(क)छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही

सायबर टीम एवं थाना कुरूद पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी लिखते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,आरोपी के विरुद्ध की गई धारा 06(क)छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही

दोनों आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 14815 रूपये एवं दो सट्टा पट्टी एवं 02 नग डाट पेन 02 मोबाईल कीमती 6000 रूपये जुमला 20815 रूपये किया गया जब्त

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा असामाजिक गतिविधियों जुआ,सट्टा,अवैध शराब पर अंकुश लगाने के सभी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गए हैं,जिस पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिली की धोबिन पारा एवं पचरी पारा कुरूद में दो व्यक्तियों द्वारा सट्टा नामक जुआ खेलाया जा रहा है जिसकी तस्दीक व वैधानिक कार्यवाही हेतु सायबर प्रभारी एवं कुरूद स्टॉफ के साथ रवाना हुए थे मुखबिर के बताये अनुसार धोबिन पारा एवं पचरी पारा कुरूद में जाकर अलग-अलग दो संदेहियों कमलेश खरे पिता पन्ना लाल खरे उम्र 49 वर्ष निवासी धोबिन पारा कुरूद एवं रघुनंदन सिन्हा पिता स्व.रामनरायण सिन्हा उम्र 39 वर्ष निवासी पचरी पारा कुरूद को पकड़कर गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी के उपरांत आरोपियों के कब्जे से कमलेश खरे से 5720 नगदी एवं रघुनंदन सिन्हा से 9095 रूपये, एवं दो नग सट्टा पट्टी,दो नग इस्तेमाली मोबाईल एवं दो नग स्मार्ट फोन दोनों कीमती 6000एवं डाट पेन,जुमला कीमती 20815 रूपये जब्त किया गया एवं थाना कुरूद में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 06 (क)छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही की गई।

आरोपीगण कमलेश खरे पिता पन्ना लाल खरे उम्र 49 वर्ष निवासी धोबिन पारा कुरूद
जिला धमतरी(छ.ग.)

रघुनंदन सिन्हा पिता स्व.रामनरायण सिन्हा उम्र 39 वर्ष निवासी पचरी पारा कुरूद जिला धमतरी(छ.ग.) उक्त कार्यवाही में सायबर प्रभारी निरीक्षक सनी दुबे,सउनि.कमील सोरी,प्रआर.लोकेश नेताम,राजेश चंद्राकर, आर.योगेश नाग, दीपक साहू,किशोर देशमुख,गोपाल चंद्राकर मनोज साहू,एवं थाना कुरूद स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज