chhattisgarh samay news

आदिवासियों की जमीन उनकी पहचान-विनोद नागवंशी

आदिवासियों की जमीन उनकी पहचान-विनोद नागवंशी

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – आजादी के 75 वर्ष बाद भी ऐसी क्या परिस्थिति आया कि आदिवासी समाज को गरीब समाज कहा जाने लगा। आदिवासियों को राशन,नमक,दाल तक सीमित रख दिया गया, जबकि सरकारों ने हमारी जमीन से कोयला,यूरेनियम,लोहा इत्यादि निकाल कर करोड़ो रूपया कमाया।यदि उनकी रॉयल्टी हमें दी जाती तो एक गांव गांव के पास आज एक एक हेलीकॉप्टर होता। उक्त बातें सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश महासचिव एवं गोंडवाना गोंड़ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद नागवंशी ने मगरलोड के परसवानी में आयोजित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज मगरलोड परिक्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन में कही।

 उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासियों की पहचान जमीन है यदि आदिवासी अपनी जमीन छोड़ देंगे उनका अस्तित्व ही मिट्ट जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आज आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण,स्थानीय भर्ती,बच्चों की एडमिशन नहीं हो रहा है संवैधानिक अधिकार मिलने के बाद भी सरकारी इनका पालन नहीं कर रही है इसलिए अपने अधिकारों के पालन के लिए अपना वोट उन्हें दे जो आपका सम्मान करें।

रविवार को मगरलोड के परसवानी में आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज द्वारा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 10 पाली के 50 गांव से हजारों की संख्या में सगाजन शामिल हुए। इस सम्मेलन में आय व्यय,सामाजिक संगठन विकास,महिला समानता,आदर्श विवाह चर्चा के साथ सामाजिक प्रकरण का निराकरण किया गया।

देर रात हुए कार्यक्रम में बतौर अतिथि गोंडवाना गोंड़ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद नागवंशी,समाज के

संरक्षक जीवराखन मरई,मीडिया प्रभारी रामेश्वर मरकाम,असम राज्य से आए निपोन चेटिया शामिल हुए। इस अवसर पर संरक्षक जीवराखन मरई ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने कहा है जिसकी जितनी भागीदारी,उतनी उसकी हिस्सेदारी । लेकिन हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है समाज को इसकी चिंतन करने की आवश्यकता है ।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर,सेवक राम छेदैहा,अरविंद नेताम,पुनाराम गंगवंशी,बिंझवार सिंह ठाकुर,भानु राम नेताम,नारायण सिंह 

ध्रुव,जगन्नाथ मंडावी,मुकेश्वरी ध्रुव,द्वारिका मरकाम,सिराय सिंह ध्रुव,महिला प्रभाग के जिलाध्यक्ष ईश्वरी नेताम,टेमेश्वरी ध्रुव,चुन्नीलाल ध्रुव,हरिचंद्र ध्रुव,मदन ध्रुव,घनश्याम ध्रुव,हीरामन ध्रुव,जमुना ध्रुव,नूतन ध्रुव,कंचन ध्रुव,दुर्गा ठाकुर,राजेश जगत,कीर्तन सिंह नरेटी,मनीष कुमार ध्रुव,शारदा ठाकुर,संतोषी ध्रुव,शेष कुमार ध्रुव,गोंविद ध्रुव,ओम मंडावी,रेखराम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज