थाना नगरी पुलिस द्वारा दो सटोरिये के विरुद्ध धारा 06(क) जुआ एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही
दोनों आरोपियों के कब्जे से 3260 रूपये नगद दो नग एंड्रॉयड मोबाइल किमती 7000 एवं जुमला 10260 रुपये,सट्टा पट्टी एवं डाट पेन किया गया जब्त
दोनों आरोपियों द्वारा थाना नगरी के राजाबाड़ा के पास एवं डोंगरडुला में,दो अलग-अलग जगहों पर खेलाया जा रहा था सट्टा
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा व अवैध कारोबारियों व अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही के सख्त निर्देश पर थाना नगरी पुलिस के पेट्रोलिंग भ्रमण के दौरान मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति राजाबाड़ा के पास ऋषभ सायकल स्टोर्स के पास आम जगह पर लोगों से रूपये पैसा लेकर अंको के आगे हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिला रहा है कि सूचना पर तत्काल हमराह स्टॉफ के मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर सट्टा पट्टी लिखाने वाला योगेश देवांगन पिता भीमराज देवांगन उम्र 40 वर्ष साकिन राजाबाड़ा के पास सिहावा रोड नगरी,थाना नगरी जिला धमतरी पकडा गया तथा सट्टा पट्टी लिखाने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये।
आरोपी योगेश देवांगन की तलाशी लेने पर उसके पास से कागज में सट्टा पट्टी अंको के आगे लिखा, एक नग पुराना डांट पेन, नगदी रकम 1710 रूपये,एक मोबाईल किमती 4000 रूपये जुमला 5710 रूपये मिलने पर आरोपी द्वारा सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने समक्ष गवाहन के जब्त कर थाना नगरी के अपराध पंजीबद्ध कर धारा 6(क) छ.ग.जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
दूसरी कार्यवाही आरोपी त्रिलोक ऊर्फ बटी साहू पिता कृष्ण साहू उम्र 29 वर्ष निवासी डोंगरडुला द्वारा अपने कब्जे से पेश करने पर 01 नग सट्टा पट्टी, जिसमे अंक लिखा हुआ,01 डाट पेन,नगदी रकम 1550 रूपये, 01 विवो कंपनी का पुरानी मोबाईल कीमती करीबन 3000 रूपये कुल कीमती 4550 रूपये मिलने पर आरोपी को सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने समक्ष गवाहन के जप्त कर थाना नगरी में अपराध पंजीबद्ध कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) छ.ग.जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं दोनों आरोपियों योगेश देवांगन एवं त्रिलोक चंद साहू को वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
आरोपी गण योगेश देवांगन पिता भीमराज देवांगन उम्र 40 वर्ष साकिन राजाबाड़ा के पास सिहावा रोड नगरी,थाना नगरी जिला धमतरी (छ.ग) दूसरा त्रिलोक चंद उर्फ बंटी साहू पिता कृष्ण साहू उम्र 29 वर्ष साकिन डोंगरडुला,थाना नगरी,जिला धमतरी (छ.ग.)
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरी.टुमन लाल डडसेना एवं सउनि.तान सिंह साहू आरक्षक सालिक राम पात्रे,मान सिंह ध्रुव,पंकज प्रधान, केशव राम पटेल का विशेष योगदान रहा।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



