कमलचंद्र भंजदेव ने मगरलोड मंडल में किया चुनाव प्रचार
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड– मातृ शक्तियों के स्वागत सम्मान समारोह मगरलोड मंडल के कपालफोड़ी में महतारी वंदन योजना के लाभार्थीयो को बस्तर राजा कमलचंद्र भंजदेव जी के हाथों से सम्मान किया गया। राजा साहब ने क्षेत्र वासियों से अपील किया कि फिर एक बार मोदी सरकार बनाना है। मोदी जी ने जितने भी योजना लागू किया अधिकतर महिलाओं के सम्मान को ध्यान रखते हुए किया। केंद्र सरकार की योजनाओं को विस्तार पूर्वक सभा में बताया गया। अपने बीच बस्तर महाराजा को पाकर सभी महिलाएं बहुत खुश हुई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय यदु, पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघन साहू, पूर्व जनपद सदस्य हिरंजय साहू, महिला मोर्चा महामंत्री भानुप्रिया साहू , प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारणी सदस्य नंदनी सिन्हा, डूमेशवरी साहू, रूखमणी साहू , गायत्री साहू, तुलसी साहू, शक्ती केंद्र प्रभारी जीवराखन साहू, श्याम साहू, बूथ अध्यक्ष डीहू राम साहू, जीवराखन साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के मातृ शक्ति सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही। सभी कार्यकर्ता भोजराज नाग को कमल छाप में बटन दबा कर माननीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए काफी उत्साहित हुए l
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




