वरिष्ठ साहित्यकार पुनूराम साहू ‘राज’ अस्वस्थ, कवियों साहित्यकारों ने शीघ्र स्वाथ्य लाभ की कामना
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – मगरलोड के साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार, संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड के अध्यक पुनु राम साहू’राज’ इन दिनों अस्वस्थ है, जिनका उपचार शासकीय जिला चिकित्सालय धमतरी में मे चल रहा है। विदित हो कि श्रीं’राज’ विगत 10 वर्षों से आंशिक हृदय बाधित रोग से पीड़ित है और सतत इलाज नियमतः चल रहा है। किन्तु, हाल ही में अकास्मात रक्त की कमी आ जाने से कुछ ज्यादा ही अस्वस्थ हो गये, जिसे इलाज हेतु तत्काल शासकीय जिला चिकित्सालय धमतरी के सर्जिकल कक्ष में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परेवाडीह लिमतरा निवासी युवा रक्तदाता गजेन्द्र साहू ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर अपना रक्त प्रदान किया। इसी प्रकार अगले दिन के लिए एक और युवा रक्तदाता ने रक्तदान हेतु अपनी सहमति दी है। इस तरह ‘राज’ जी की स्वास्थ्य मे तेजी से सुधार की स्थिति में है। अस्पताल में जिला हिन्दी साहित्य परिषद के अध्यक्ष डुमनलाल ध्रुव सहित अनेक साहित्यकारा कवियों, और पत्रकारों ने तथा जिला साहू समाज के पदाधिकारियो ने ‘ राज’ से भेंटकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड के पदाधिकारीयो मे आत्माराम साहू, वीरेन्द्र सरल, लालेश्वर सिन्हा, चिन्ताराम पुजारी, कु० उषा किरण निर्मलकर, श्रीमारी अनीता गौर, कामता प्रसाद साहू, चन्द्रहास बघेल. अशोक साहू, टामेश्वर ठाकुर, पत्रकार टी एल सिन्हा ने शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना किया है
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



