chhattisgarh samay news

लोक सेवा दिवस के अवसर पर प्रेणात्मक क्लास की भैसमुंडी मे शुरुवात

लोक सेवा दिवस के अवसर पर प्रेणात्मक क्लास की भैसमुंडी मे शुरुवात

30 गर्ल्स विद्यार्थी सेलेक्ट कर उनको मोटिवेशनल क्लास देंगे

मोटिवेशनल क्लास “स्मार्ट 33” जो की गर्मी छुट्टी के दिनों में लगाया जाएगा

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडधमतरी जिला शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ने किया बच्चों को गर्मी की छुट्टी का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया समय का सही प्रबंधन के साथ लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने लिए कहा, उन्होंने साहू दंपति द्वारा संचालित निशुल्क ज्ञान वर्धक क्लास में विद्यार्थियों को एक बेहतर माहौल देने के लिए प्रशंसा कियाएक बहुत ही अच्छी सोच के साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास , ईमानदारी, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण एवं समाज व सेवा के प्रति समर्पण को लेकर एक मोटिवेशनल क्लास “स्मार्ट 33” जो की छुट्टी के दिनों में लगाया जाएगायह कार्यक्रम साहू दंपति के द्वारा शुरुआत की जा रही है जिसमें वह अपनी तीन बेटियों को शिक्षा देने के साथ-साथ अपने आसपास के 30 गर्ल्स विद्यार्थी सेलेक्ट कर उनको मोटिवेशनल क्लास देंगे।सही समय रहते मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन से उनके सपने पूरे किए जा सकते हैं।बेटियों को सबल बनाने शिक्षा का नया आयाम स्थापित कर रहे हैं। शिक्षिका रंजीता साहू एवं उनके पति तुमनचंद साहू जिनका मानना है कि एक बेटी के सक्षम व शिक्षित होने से पूरा समाज में नई सोच से बदलाव ला सकते हैं।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज