स्वास्थ्य लाभ के बाद घर लौटे साहित्यकार पुनूराम साहू राज
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – हृदय बाधित और अल्प रक्त की वजह से बीमार वरिष्ठ साहित्यकार और संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष पुनुराम साहू राज 11 दिनों तक सघन चिकित्सा के बाद स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। विदित हो की राजधानी रायपुर की एक निजी चिकित्सालय में और फिर धमतरी के शासकीय जिला चिकित्सालय में श्री राज जी का सघन उपचार 11 दिनों तक निरंतर चला। फल स्वरुप स्वस्थ होकर अब वे वापस लौट चुके हैं और साहित्य लेखन की अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने में जुट गए हैं। उपचार के दौरान आवश्यकता अनुसार समय पर रक्त त्वरित आपूर्ति करने वाले रक्तदानदाताओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री राज जी ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। अस्पताल से उनके घर वापसी और साहित्य लेखन में पूर्ववत जुड़ जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के, जिले के और क्षेत्र की साहित्यकारों, कवियों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियो सहित संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड की पदाधिकारी व सदस्यों ने वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार श्री पुनुराम साहू राज को बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं। जिन में प्रमुख इस प्रकार है छत्तीसगढ़ प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन की अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, आगाज दिया साहित्यिक व सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष डॉ परदेसी राम वर्मा, प्रांति छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के अध्यक्ष कान्हा कौशिक, साहित्यकार डॉ पीसी लाल यादव, दुर्गा प्रसाद पारकर, कवि राजेश चौहान, सीताराम साहू श्याम, डॉ मंगत रविन्द्र, चेतन भारती, सुकदेव राम सरस, स्वराज्य दास करुण, रुद्र प्रताप सिंह गौर,सुशील भोले, रामेश्वर शर्मा, जिला हिंदी साहित्य परिषद के अध्यक्ष डूमन लाल ध्रुव, वरिष्ठ कवि सुरजीत नवदीप, कवि पत्रकार दीप शर्मा, विनोद रणसिंह, डॉ सरिता दोषी, कामिनी कौशल, नरेश श्रोती, कुलदीप सिन्हा, संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सरल, सचिव आत्माराम साहू, जे आर साहू, लालेश्वर सिन्हा, चिंताराम पुजारी, उषा किरण निर्मलकर, अनीता गौर, पुरुषोत्तम छातीपुरिहा, अशोक कुमार साहू, कामता साहू, देवनारायण निषाद, पल्टन साहू और एन आर साहू, युगल किशोर अग्रवाल पत्रकार टी एल सिन्हा आदि शामिल हैं।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



