chhattisgarh samay news

जन्म दिन पर बघेल का और नवीन सदस्य भोला का हुआ स्वागत सम्मान

जन्म दिन पर बघेल का और नवीन सदस्य भोला का हुआ स्वागत सम्मान

संगम साहित्य में सांस्कृतिक समिति मगरलोड की गोष्ठी हुई संपन्न

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडसंगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड की मासिक बैठक एवं और काव्य गोष्ठी हुई। सर्व प्रथम विद्यादाविनी मां शारदें की पूजा वंदना के पश्चात समिति में विधिवत नवीन सद‌स्यता ग्रहण करने वाले उत्साही युवक भोला राम कुर्रे का सभी सदस्यों ने गुलाल वंदन लगाकर स्वागत सम्मान किया। इसी प्रकार एक अन्य सदस्य चन्द्रहास बघेल को उनके जन्म दिन पर मुँह मीठा कराकर ढेरो सारी बधाईयां दी गई।

तत्पश्चात् आगामी सत्र में समिति के सचिव आत्मा राम साहू ने लेखा प्रस्तुती के साथ आर्थिक आय-व्यय का विवरण दिया। अंतिम सत्र में उपस्थित रचनाकार सदस्यों ने भीषणगर्मी की तपिस और विवाह सगाई उत्सव का माहौल तथा लोक सभा की चुनावी सरगमी जैसे सम-सामयिक विषय पर रचित अपनी स्वरचित कविताओं, गीतों, गजलो की बानगी पेश करते हुए मासिक बैठक को काव्य गोष्ठी के रूप में परिवर्तित कर दिया। इसमे मुख्य रूप से पुरुषोत्तम छाती पुरिहा, देवनारायण निषाद, श्रीमती अनीता गौर, कामता प्रसाद साहू,चन्द्रहास बघेल, चिन्ताराम पुजारी,जे. आर. साहू, आर. साहू, शांतूराय साहू, अशोक कुमार ध्रुव, भोलाराम कुर्रे और शत्रुहन निषाद आदि ने भाग लिया तथा आत्माराम साहू ने संचालन किया।अन्त में सभी प्रतिभागियों को शुभकामना सहित धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समिति के अध्यक्ष पुनूराम साहूराज’ ने संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति की अर्धवार्षिक उत्सव 17 मई शुक्रवार जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति व्यक्त किये अंतिम रूप देने इस आयोजन की रूप रेखा हेतु एक सप्ताह के अन्दर पुनः एक आवश्यक मिटिंग की आवश्यकता पर बल दिया गया जिससे 17 मई के अर्धवार्षिक उत्सव कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न किया जा सके

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज