chhattisgarh samay news

थाना नगरी क्षेत्र के बाजार पारा नगरी में खेल रह 05 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कि गई वैधानिक कार्यवाही

थाना नगरी क्षेत्र के बाजार पारा नगरी में खेल रह 05 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कि गई वैधानिक कार्यवाही

पांचों आरोपियों से नगद 1550 रूपये एवं 52 पत्ती ताश पत्ती किया गया जप्त

नगरी पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ एक्ट (छ.ग.) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जुआ सट्टा,अवैध शराब एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये थे।

 इसी तारतम्य में थाना प्रभारी नगरी को मुखबिर से सूचना मिली कि बाजार पारा नगरी में कुछ व्यक्तियों के द्वारा 52 पत्ते ताश जुआ खेल रहें हैं की सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये तो 05 जुआडियान को पुलिस आरोपियों को मौके पर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया,कुछ आरोपीगण पुलिस को देखकर भाग गए।

 मौके पर जुआ खेलते पांच पकड़े गये व्यक्तियों को नाम पता पूछने पर अपना नाम नारायण पिता दयालू राम नषिाद उम्र 35 वर्ष, हेमंत साहू पिता राजू साहू उम्र 25 वर्ष, नरसिंह पटेल पिता तुलाराम पटेल उम्र 34 वर्ष, ओमप्रकाश पटेल पिता नारायण पटेल उम्र 25 वर्ष. रितु कुमार पिता जमुनालाल साहू उम्र 29 साकिनान नगरी थाना नगरी का रहने वाला बताये मौके पर फड़ से नारायण निषाद द्वारा दांव पर लगाये 150 रूपये एवं तलाशी पर 50 रूपये, हेमंत साहू फड़ से 200 रूपये तलाशी से 100 रूपये नरसिंह पटेल फड़ से 300 रूपये तलाशी से 200 रूपये ओमप्रकाश पटेल फड से 150 रूपये तलाशी से 100 रूपये रितु कुमार साहू फड से 200 तलाशी से 100 रूपये तास के 52 पत्ते एवं कुल रकम 1550 रूपये नगदी समक्ष गवाहन के जप्त कर थाना नगरी के अपराध क्रमांक 34/24 धारा 3(2) जुआ एक्ट छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपीगण नारायण पिता दयालू राम निषाद उम्र 35 वर्ष, हेमंत साहू पिता राजू साहू उम्र 25 वर्ष, नरसिंह पटेल पिता तुलाराम पटेल उम्र 34 वर्ष, ओमप्रकाश पटेल पिता नारायण पटेल उम्र 25 वर्ष ,रितु कुमार पिता जमुनालाल साहू उम्र 29 पांचों साकिनान नगरी थाना नगरी जिला धमतरी निवासी है 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरी.टुमन लाल डडसेना,सउनि.श्रीराम पटेल, आरक्षक पंकज प्रधान,दुष्यंत सिन्हा,महाबली सलाम,हेमलाल ध्रुव का विशेष भूमिका रही।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज