chhattisgarh samay news

मगरलोड नगर के 24 बहनों की टोली दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण के लिए बालोद रवाना

मगरलोड नगर के 24 बहनों की टोली दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण के लिए बालोद रवाना

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोडविश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रांत स्तरीय दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण के कार्यक्रम में मगरलोड प्रखंड के ऊर्जावान बहनो ने राष्ट्रभक्ति का संकल्प लेने के लिए बालोद हेतु प्रस्थान हुए। दुर्गा वाहनी शौर्य प्रशिक्षण बालोद में बहनों को आत्मरक्षा,बौद्धिक,शारीरिक मानसिक,सांस्कृतिक रूप से प्रशिक्षित किया जाता है।विहिप प्रमुख मगरलोड मुरलीधर जगत जी ने बताया प्रशिक्षण में बहनों को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास परंपरा एवं राष्ट्र के लिए हमारे महान देशभक्ति महापुरुषों की योगदान की गौरव मयी गाथाओं को प्रेरक प्रसंग के माध्यम से अवगत कराया जाता है।जिससे बहने धरोहर के रूप में सहेज कर रख सकेइसके साथ ही साथ साहस,अनुशासन,धैर्य,वीरता पराक्रम चरित्र इत्यादि का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया जाता है ।जिससे बहने अपने जीवन में मातृ पितृ सेवा के साथ साथ देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो सके।बालोद जाने से पूर्व बहनों का एकत्रीकरण बस स्टैंड मगरलोड में रखा गयाजिसमें मगरलोड खंड के विभिन्न ग्रामों के आए बहनों का पार्षद वीणा टोमन सिन्हा ने तिलक चंदन और स्वस्ति वाचन कर विदाई दी और कहा कि यह प्रशिक्षण निश्चित ही युवतियो के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर लक्ष्मी पांडेय,सविता सिन्हा,वेद प्रकाश सिन्हा,संतोषी साहू,जिला समरसता प्रमुख टामेश्वर ठाकुर,फणींद्र जगत,मैनसिंह हिरवानी,भोला साहू विहिप अध्यक्ष सनत साहू, कुमलेश कुमार,अजय साहू,तिलक साहू,दीपचंद,कामता प्रसाद,टोमन लाल सिन्हा,मोलेश साहू आदि सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज