chhattisgarh samay news

यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालको पर की गई कार्यवाही न्यायालय द्वारा 40,000 रूपये का दिया गया अर्थदण्ड़

यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालको पर की गई कार्यवाही न्यायालय द्वारा 40,000 रूपये का दिया गया अर्थदण्ड़

 100 से अधिक वाहनो की चेकिंग की गई यातायात नियमो की उल्लघंन करने वाले 14 वाहन चालको पर कार्यवाही कर 7,700 रूपये परिसमन शुल्क राशि की गई वसूल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी  आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चन्द्रा के द्वारा शहर के अंदर एंव शहर के बाहर हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात नियमों के पालन कराने निर्बाध दुर्घटना रहित यातायात व्यवस्था बनाने कार्य किया जा रहा है, जिसके परिपेक्ष में दिनांक 14.05.24 को उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा हमराह स्टॉफ के साथ रात्रि में आकस्मिक वाहन चेकिंग पांईट लगाकर लगभग 100 वाहनो की चेकिंग की गई जिसमें 04 वाहन चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाये गये, जिनका धारा 185 का ईस्तगाशा तैयार कर न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा उक्त वाहन चालको को 10,000 रूपये का अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया। 

इसी प्रकार बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते पाये जाने वाले 09 वाहन चालको का 4,500 रूपये, प्रेशर हार्न लगाकर चलने वाले 01 वाहन चालक से 2000 रूपये एंव मौके पर वाहन का कागजात पेश नही करने वाले 04 वाहन चालको से 1200 रूपये कूल 7,700 रूपये समन शुल्क वसूल की गई, तथा यह कार्यवाही निरंतर की जावेगी। 

यातायात पुलिस आमजनों एंव वाहन चालको से अपील करती है कि शराब सेवन कर वाहन चलावे हार्न लगाकर वाहन न चलावे, बिना सीट बेल्ट लगाये चारपहिया वाहन न चलावे, प्रेशर वाहन का सभी कागजात पूर्ण कर के ही वाहन चलावे यातायात नियमो का पालन करें, यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज