chhattisgarh samay news

मंगलवार की रात्रि में मुजगहन एवं खपरी के बीच राहगीरों से लूटपाट करने वाले मामले में थाना अर्जुनी ने 48 घंटे में किया आरोपियों को गिरफ्तार

मंगलवार की रात्रि में मुजगहन एवं खपरी के बीच राहगीरों से लूटपाट करने वाले मामले में थाना अर्जुनी ने 48 घंटे में किया आरोपियों को गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से लूटे गए एक नग मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर का एक मोटरसाइकल किया गया जब्त

ऐसे अपराधी हो जाये सावधान,धमतरी पुलिस ऐसे आरोपियों के विरुद्ध करेगी सख्त कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

 धमतरी/मगरलोड – मुजगहन एवं खपरी मे मंगलवार की रात्रि के बीच राहगीरों से लूटपाट करने वाले मामले में थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा प्रार्थी मोहित कुमार साहू की रिपोर्ट पर अप. क्र. 167/24 धारा 394,34 भादवि. के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

जिस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अर्जुनी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य एवं आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया एवं संदेहियों को लाकर कड़ाई से पूछताछ किया गया।  

संदेही रोशन चावला पिता संतोष चावला उम्र 20 वर्ष रिसाई पारा धमतरी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया एवं आरोपी ने यह भी बताया की साथ में दो विधि से संघर्षरत बालक भी थे। 

आरोपी रोशन चावला के कब्जे से लूटे गए एक नग रेड मी कंपनी का मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त एक बिना नम्बर का मोटर साइकल जब्त किया गया है एवं उक्त आरोपी के संबंध में उसके रिकॉर्ड का भी पता लगाया जा रहा है।

आरोपी रोशन चावला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है एवं दो विधि से संघर्षरत बालक को बाल कल्याण समिति में पेश किया जा रहा है। 

आरोपी रोशन चावला पिता संतोष चावला उम्र 20साल रिसाई पारा धमतरी,थाना धमतरी,जिला धमतरी(छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई, सउनि.उत्तम साहू,आरक्षक खेमू हिरवानी,अनिल,साहू का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज