कवर्धा जिला के बाहपानी गांव मे 20 फीट गहरे गड्ढे में पिकअप गिरा, 18 लोगों की मौत,4 घायल …
केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पीसीसी चीफ ने गहरा दुख जताया
कवर्धा/छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आज सोमवार को बड़ी घटना घटी है।कवर्धा जिले में कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास बड़ा हादसा हो गया।इसमें लगभग 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। इसमें कुछ लोगो को गंभीर चोटे भी लगी हुई हैं। कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंच कर मदद कर रही है। हालांकि यह भी कहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद लौट रहे थे। हादसे के दौरान पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार बताए गए हैं। इसी दौरान बाहपानीगांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। इससे 18 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना इसकी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई है।
बताया जा रहा वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे। बरहाल पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी मृतकों के नाम मे मिला बाई (48) पति बंजारी टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी झंगलो बाई (62) पति धनीराम सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड किरण (15) पिता शिवनाथ पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड शांति बाई (35) पति शिवनाथप्यारी बाई (40) पति फूलचंद सोनम बाई (16) पिता फूलचंदविस्मत बाई (45) लीला बाई (35) पति मानसिंह परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र भारती (13) पिता मानसिंह सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह है
इस दुखद घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवम उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने शोकाकुल परिवार के लिए गहरा दुख व्यक्त किया है एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




