नगर पंचायत मगरलोड में वैज्ञानिक विधि से तालाबों के संरक्षण हेतु जिला प्रशासन धमतरी की पहल
मगरलोड के शीतला तालाब में भूवैज्ञानिकों ने किया परीक्षण
सीएमओ सब इंजीनियर सहित नगर वासी रहे उपस्थित
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – शुक्रवार 24 मई को धमतरी जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत मगरलोड के शीतला तालाब को संरक्षित करने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कराया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य तालाबो के तली के फ्रैक्चर जोन की पहचान करने , तालाब को प्रभावी ढंग से गहरा करने के लिए एवं तालाबों के गाद हटाने की आवश्यकता निर्धारित करने का है। इन फ्रैक्चर ज़ोन की पहचान करने के लिए विद्युत प्रतिरोधकता सर्वेक्षण पध्दति का उपयोग किया जा रहा है, जिससे गाद हटाकर तालाब के तल में मौजूद फ्रैक्चर के कारण पानी के स्थिर न होने की समस्या का समाधान किया जाना है।
यह अध्ययन धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी एल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत मगरलोड अशोक कुमार चौहान के निरीक्षण में किया जा रहा है। जिसमें इस सर्वेक्षण का नेतृत्व राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. डी.सी. झारिया कर रहे हैं। इस टीम में सीनियर रिसर्च फेलो मयंक श्रीवास्तव के साथ एम.टेक. छात्र गौरव देव, तेजस्वी देवांगन और इंटर्न निहाल महत शामिल हैं। इस परीक्षण के दौरान नगर पंचायत मगरलोड के सीएमओ अशोक चौहान उप अभियंता के के मरकाम सहायक राजस्व अधिकारी विशाल राम कोसले शेखन साहू नगर के कर्मचारी सहित ग्रामीण ओंकार पटेल, डुमेश साहू, चेतन साहू, एवन सिन्हा,पत्रकार टी एल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




