chhattisgarh samay news

नगर मगरलोड मे दुर्गा वाहिनी के बहनों का हुआ भव्य स्वागत,बालोद से 30 बहने सौर्य प्रशिक्षण लेकर लौटे 

 नगर मगरलोड मे दुर्गा वाहिनी के बहनों का हुआ भव्य स्वागत,बालोद से 30 बहने सौर्य प्रशिक्षण लेकर लौटे 

प्रांत स्तरीय सौर्य प्रशिक्षण वर्ग 15 मई से 22 मई 2024 को बालोद में रखा गया था

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी के बहनों को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रांत स्तरीय सौर्य प्रशिक्षण वर्ग 15 मई से 22 मई 2024 को बालोद में रखा गया । जिसमें मगरलोड नगर की 30 बहने सौर्य प्रशिक्षण वर्ग से प्रशिक्षण लेकर मगरलोड आगमन पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग , दल एवं नगर के गण मान्य नागरिकों द्वारा स्वर्ण जयंती स्मृति स्मारक चौक में तिलक वंदन एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया । इस बीच बजरंग दल संयोजक छत्रपाल साहू द्वारा बताया गया कि , आत्मरक्षा हेतु तलवार , दंड , राइफल , कराटे , न्यूद्ध कलाओं से बहनों को अवगत कराया गया । तथा देश समाज धर्म संस्कृति की रक्षा करने , लव जिहाद धर्मांतरण रोकने , जातिवाद – छुआछूत दूर कर हिंदूओ को संगठित करने के लिए बौद्धिक जानकारी दी गई । इस अवसर पर विश्व परिषद के जिला सेवा प्रमुख मुरलीधर जगत , प्रखंड अध्यक्ष सनत साहू , प्रखंड मंत्री रवि कुमार , नगर अध्यक्ष अजय साहू , खंड अध्यक्ष भीम यादव , लक्ष्मी पांडे , दीपचंद साहू , विष्णु साहू , फनिन्द्र जगत , पार्षद श्रीमती वीणा टोमन सिन्हा , व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल , ओंकार साहू , कुमलेश साहू , मैंन सिंह हिरवानी , अरुण साहू , हर्ष साहू आदि उपस्थित थे ।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज