chhattisgarh samay news

पिपरछेड़ी देमार के फ्यूल्स पेट्रोल पंप में तोड़ फोड़ कर 30 हजार चोरी कर भागने वाले दो अन्य फरार आरोपी भी हुए गिरफ्तार

पिपरछेड़ी देमार के फ्यूल्स पेट्रोल पंप में तोड़ फोड़ कर 30 हजार चोरी कर भागने वाले दो अन्य फरार आरोपी भी हुए गिरफ्तार

तीन आरोपियों की पूर्व में ही तत्काल की जा चुकी थी गिरफ्तारी जिसमें फरार चल रहे रवि नायक उर्फ भूरी को किया गया गिरफ्तार,साथ में एक विधि से संघर्षरत बालक भी रहा शामिल

टोमन लाल सिन्हा 

 धमतरी/मगरलोड – 17 मई की रात्रि में श्री फ्यूल्स पिपरछेड़ी देमार पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ कर गल्ला में रखे 30000 रुपए को चोरी कर भागने वाले तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

जिसमें दो आरोपी फरार थे जिसकी अर्जुनी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। 

तभी मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अपने घर आया हुआ है जिसकी सूचना पर तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार कर थाना अर्जुनी में धारा457,380,34,201भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर  आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण रवि नायक उर्फ भूरी पिता सुदेश कुमार नायक उम्र 22 वर्ष निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी,थाना धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई,उनि.एल.एस.मंडलेश्वर, आर.अंकुश नंदा, खेमू हिरवानी का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज