पुनूराम साहू राज ने सपत्निक सहित मगरलोड के चार दानदाताओं ने किया नेत्रदान
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार और संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष पुनूराम साहू’राज’ ने अपने जन्म दिवस समारोह के अवसर पर स्वयं सपत्निक नेत्रदान की घोषणा की साथ ही इनसे प्रेरित होकर दो अन्य दान दाताओं ने भी सहर्ष नेत्रदान की घोषणा की। इस तरह कुल चार दानदाताओं क्रमशः श्री पुनूराम साहूराज’ पिता एक धनाजी राम साहू, श्रीमती तेजश्वरी साहू पति पुनूराम साहू राज्ञ, बाबूलाल साहू, पिता स्व० उमेदीराम साहू और श्रीमती मंजूलता निषाद पति रामनारायण निषाद ने स्वेच्छा पूर्वक नेत्रदान की घोषणापत्र भरकर नेत्रदान-महादान परब को सफल सार्थक बनाने मे सहयोग प्रदान किया। पश्चात् समस्त प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी एस. के. पवार को नेत्रदान घोषणा पत्र सौंप कर संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष पुनूराम साहू राज’ ने विकास खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० श्रीमती शारदा ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा के लिए शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ शारदा ठाकुर ने वरिष्ठ साहित्यकार व समाज सेवी पुनूराम साहू राज की और संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति की सेवाभावी व प्रेरणादायी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता का एक मिशाल बताया।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



