देखते ही देखते अभनपुर मोहन ढाबा के पास यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग
35 यात्री बस में थे सवार , सभी यात्री सुरक्षित, बस जलकर हुआ खाक
टोमन लाल सिन्हा
रायपुर – बस्तर से निकलकर राजधानी रायपुर की ओर आ रही बस आज सुबह अभनपुर में मोहन ढाबा के पास चलती बस में भीषण आग लग गई। बस में आग लगने से सभी यात्री में हलचल मच गई और तत्काल बस को रोककर सभी लोग सुरक्षित उतरे फिर देखते ही देखते बस में भीषण आग लग गई 35 यात्री बस में सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित है। वहीं बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। बताया जा रहा है की बस बस्तर से यात्रियों को लेकर रायपुर आ रही थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के मोहन ढाबा की है। शुक्रवार की रात जगदलपुर से 40 यात्रियों को भरकर एक बस रायपुर के लिए निकली थी। आज सुबह जैसे ही अभनपुर के मोहन ढाबा के पास बस पहुंची वैसे ही अचानक आग लग गई। आगजनी की सूचना के बाद बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री आनन-फानन में बस से निकले। थोड़ी ही देर में बस में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया सभी यात्रियों की सुरक्षित होने से पुलिस को राहत मिली है आम नागरिक ने इस भीषण गर्मी में सभी यात्रियों की सुरक्षित को भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



