कु० किरण ठाकुर को मिली पी. एच. डी की उपाधि
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के समाजशास्त्र विभाग की शोध छात्रा कु. किरण ठाकुर को हाल ही में पी. एच. डी. की उपाधि प्राप्त हुई है। पं० रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने कु० किरण ठाकुर की शोध विषय- महिला पुलिस अधिकारी- भूमिका और चुनौतियां, एक समाज शास्त्रीय अध्ययन (छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संदर्भ मे) विषय पर केन्द्रीत रहा है। महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ० पुष्पा तिवारी के निर्देशन में उसे पु० किरण ठाकुर ने उक्त शोध कार्य को पुर्ण किया है। शिक्षा अध्ययन और सामान्य ज्ञान में प्रारंभ से ही मेधावी रही कु. किरण ठाकुर मगरलोड ब्लाक के ग्राम भोथीडीह निवासी स्व० संजीत ठाकुर और श्रीमती सोहद्रा ठाकुर की सुपुत्री तथा स्व० रामलाल ठाकुर की पोती है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एडिशनल एस.पी. मुकेशसिंह ठाकुर और नीरेन ठाकुर, नमीता ठाकुर, मनीषा ठाकुर तथा अजय प्रताप, डॉ० रेणु कांगे, डॉ. प्रतिमा बेन, डॉ० अश्वनी वैष्णव, अ० धर्मेन्द्र कन्नौजे और टीकू शर्मा आदि ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



