chhattisgarh samay news

पुलिस अधीक्षक द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पुलिस ऑफिसर मेस में किया गया वृक्षारोपण

पुलिस अधीक्षक द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पुलिस ऑफिसर मेस में किया गया वृक्षारोपण

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन करने एवं वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया गया सभी थाना,चौकी परिसर में भी किया जा रहा है वृक्षारोपण पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर वर्ष “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाया जाता है ।

 जिसके अवसर पर आज दिनांक 05-06-2024 को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा पुलिस ऑफिसर्स मेस धमतरी में छायादार व फलदार पौधों का पौधा रोपित किया गया है।  पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त प्राणी जगत के जीवन में वृक्षो के महत्व के बारे में संदेश देते हुए समस्त पुलिस कर्मचारियों के साथ आम जनमानस को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित कर संपूर्ण विश्व को सुरक्षित बनाए रखने लिए प्रेरित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस 2024’ में प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है जिस पर चर्चा करते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि हमें प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करके पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करना है, और हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाये रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।साथ ही उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार,उप पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा,उप पुलिस अधीक्षक  भावेश साव,असि.कमांडेंट सीआरपीएफ., आशुतोष अवस्थी,परि.उपुअ.सुश्री विंकेश्वरी पिंदे,रक्षित निरीक्षक  दीपक शर्मा,सउनि.रामावतार राजपूत,प्रआर.डिगेश शर्मा सहित पुलिस कर्मी के साथ वृक्षारोपण किया गया। 

वृक्षारोपण किये जाने के पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक  द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए प्रेरित कर प्रोत्साहित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के सभी थाना व चौकी परिसर में भी वृक्षारोपण किया जा रहा है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज