भोलाराम सिन्हा की बाल कहानी प्राथमिक शालाओं में भेजी जा रही है
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड –जिला धमतरी विकासखंड मगरलोड के ग्राम डाभा निवासी शासकीय प्राथमिक शाला कमारिनमुड़ा में पदस्थ शिक्षक भोलाराम सिन्हा , युवा कहानीकार का जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला धमतरी द्वारा चयनित व प्रकाशित कर बाल कहानी “लालच के फल”को जिले के सभी प्राथमिक शालाओं में भेजी जा रही है।
इसके पहले , समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन, रूम टू रीड इंडिया द्वारा चयनित सिन्हा जी की कहानी छेरछेरा को प्रकाशित किया गया है और समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन व रूम टू रीड इंडिया द्वारा इस छेरछेरा बाल कहानी को चौदह भाषाओं में अनुवाद कराया गया है। निकट भविष्य में इसे भी छत्तीसगढ़ के सभी प्राथमिक शालाओं में भेजी जाएगी। सिन्हा की बाल कहानियाँ बच्चों में आत्मविश्वास व सृजनशीलता बढ़ाती है।
सिन्हा जी के नवाचार को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की चर्चा पत्र में “सुनव कहानी सियान के जुबानी” को भी स्थान दिया जा चुका है।
भोला राम सिन्हा की रचनाएं निरंतर प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती है ।समय-समय पर आकाशवाणी रायपुर से युववाणी कार्यक्रम में बालिका शिक्षा पर आधारित कहानी “गोमती”चंदा के सपना “के साथ -साथ बच्चों का प्रसिध्द कार्यक्रम बालवाटिका कार्यक्रम में भी कहानी का प्रसारण होता रहता है। सामुदायिक अरपा रेडियो बिलासपुर के प्रसिद्ध कार्यक्रम “श्रोता की कलम” से में भी प्रसारण होता रहता है।
नई कलम, मन की आवाज , साहित्य के सितारें, के साथ -साथ शाला में बेहतर कार्य के लिए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ,शिक्षा दूत ,सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी कलेक्टर के हाथों सम्मानित हो चुका है। आप संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड के सदस्य के साथ-साथ एक रेडियो श्रोता भी हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर ,किलोल पत्रिका संपादन समूह के टीसी जायसवाल,जिला शिक्षा अधिकारी जगदल्ले, समग्र शिक्षा जिला धमतरी के एन के साहू ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव, बीआरसी धीरज देवांगन, बिरझुली के संकुल प्राचार्य व्ही के अग्रवाल ,मोहदी समन्वयक रुपेश शर्मा,बिरझुली के समन्वयक ,होरीलाल साहू, , घनश्याम सेन ,नरेंद्र सिन्हा, शैलेन्द्र साहू,रवि गोस्वामी,अशोक पटेल,कोमल साहू , भानूप्रताप साहू,चन्द्रहास सिन्हा,संजय मैथिल,विरेन्द्र साहू,सियाराम साहू, सुभाष साहू, कालेश्वर ध्रुव , जीवराखन ,पीलेश्वर साहू ,प्रकाश निषाद ,रुपेश निषाद ,भूषण साहू,कृपाल सिंह,ऊषा किरण,अनीता गौर , द्वारिका निषाद,टीका राम साहू , पत्रकार सुरेश साहू ,पवन निषाद, टी एल सिन्हा,ग्रामीण अध्यक्ष डाँ. शिवनारायण साहू,संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड के अध्यक्ष पुनू राम साहू ,सचिव आत्माराम साहू उपाध्यक्ष वीरेंद्र सरल ,चिंताराम सिन्हा पुजारी, लालेश्वर सिन्हा,भोपालमणी आदि ने बधाई दी हैं।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief
भोलाराम सिन्हा की बाल कहानी प्राथमिक शालाओं में भेजी जा रही है 


