ब्रह्माकुमारीज आश्रम मगरलोड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र योग शक्ति भवन मगरलोड में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात योगाचार्य के रूप में भ्राता बी के दुमेश्वर साहू ने योग के प्रोटोकॉल के अनुसार परमात्मा की प्रार्थना के साथ प्रारंभ किया । तत्पश्चात उन्होंने ग्रीवा चालन, स्कंद संचालन, घुटना चालन, पांच हस्तासन ताड़ासन वृक्षासन बैठकर किए जाने वाले ,पेट के बल व उदर के बल लेट कर किए जाने वाले आसन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया एवं ध्यान के साथ शांति पाठ करवाये। अंत में सेवा केंद्र संचालिका बी के अखिलेश दीदी ने कहा कि आत्मा की शांति के लिए जिस प्रकार राजयोग आवश्यक है वैसे ही तन को स्वस्थ रखने के लिए आसन प्राणायाम नितांत आवश्यक है अतः हमें अपने जीवन में योगासन को जरूर शामिल करना चाहिए। दीदी जी ने सभी लोगों से नित्य प्रति योगासन प्राणायाम करने का अपील किये। इसके साथ-साथ सेवा केंद्र आकर आत्मा की शांति के लिए व मन को स्वस्थ रखने के लिए राजयोग शिविर करने हेतु अपील किये। इस कार्यक्रम में संस्था के व अंचल के सैकड़ो भाई-बहन उपस्थित रहे।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




