अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस से थाना भखारा एवं थाना कुरूद, चौकी बिरेझर एवं पुलिस लाईन द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही
अवैध शराब बिक्री के संबंध में मुखबिरों से लगातार मिल रहा शिकायत
आरोपी गणों से जरकिन में रखे हाथ भटठी से बना महुआ शराब कुल 139 लीटर कीमती 27800 रुपये किया गया जब्त
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस से एसडीओपी. कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस लाईन,थाना कुरूद एवं चौकी बिरेझर के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम गठित कर थाना प्रभारी भखारा निरीक्षक लेखराम द्वारा दिनांक 10.07.24 को कोपेडीह रामपुर शराब रेड कार्यवाही पर रवाना हुआ था जो गवाहों के समक्ष आरोपी 01.विरझा बाई रात्रे पति स्व०राधेश्याम रात्रे उम्र 50 वर्ष ग्राम रामपुर के कब्जे से 37 लीटर 02.ललित भारती पिता स्व० बियास नारायण भारती उम्र 31 वर्ष साकिन रामपुर के कब्जे से 35 लीटर 03.राकेश कुमार रात्रे पिता स्व० श्रीराम रात्रे उम्र. 38 वर्ष साकिन रामपुर के कब्जे से 34 लीटर एवं 04.फेमन कुमार रात्रे पिता स्व० संतोष कुमार रात्रे उम्र 28 वर्ष साकिन रामपुर के कब्जे से 33 लीटर कुल 139 लीटर हाथ भटठी से बना महुआ शराब कीमती 27800 रूपये को बिक्री हेतु जरकिन मे रखे मिला जिसके संम्पूर्ण कार्यवाही में विडियों ग्राफी कर आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट अपराध पजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय धमतरी पेश किया गया हैं।
गिरफ्तार किये गये आरोपीगण का नाम 01. बिरझा बाई रात्रे पति २० राधेश्याम रात्रे उम्र 50 वर्ष
02. ललित भारती पिता स्व० बियास नारायण भारती उम्र 31 वर्ष
03. राकेश कुमार रात्रे पिता स्व० श्रीराम रात्रे उम्र 38 वर्ष
04. फेमन कुमार रात्रे पिता स्व० संतोष कुमार रात्रे उम्र 28 वर्ष चारों साकिन रामपुर थाना भखारा जिला धमतरी(छ.ग.)
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



