chhattisgarh samay news

धमतरी पुलिस से एसडीओपी कुरुद एवं थाना प्रभारी द्वारा कुरुद अनुभाग के सभी कोटवारों की ली गई बैठक,दिये महत्वपूर्ण निर्देश

धमतरी पुलिस से एसडीओपी कुरुद एवं थाना प्रभारी द्वारा कुरुद अनुभाग के सभी कोटवारों की ली गई बैठक,दिये महत्वपूर्ण निर्देश

कुरुद अनुभाग के सभी कोटवारों कि बैठक लेकर पुलिस के साथ आपसी सामजस्य स्थापित कर सूचना तंत्र मजबूत करने के दिये निर्देश

पुलिस थाना से सभी कोटवारों को वाट्सएप के माध्यम से भी जोड़ने के दिये गए निर्देश

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में धमतरी पुलिस से एसडीओपी. कुरुद एवं थाना प्रभारी कुरूद द्वारा आज कुरुद अनुभाग के सभी कोटवारों की ली गई बैठक,महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

कोटवारों से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा परस्पर सहयोग की भावना से कार्य करने एवं कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई।
पुलिस थाना से जिले के सभी कोटवारों को वाट्सएप के माध्यम से भी जोड़ने के निर्देश दिये गए।

बैठक में अपने अपने प्रभार के ग्राम में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के संबंध में भी चर्चा की गई।
कोटवारों को अपना कार्य चुस्ती से समय पर करने के निर्देश दिए गए तथा गांव में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस थाने तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

कोटवारों की इस मीटिंग के दौरान एसडीओपी. कुरुद श्रीमती रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी कुरुद निरीक्षक अरूण साहू एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एवं कोटवार अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज