chhattisgarh samay news

धमतरी पुलिस थाना कुरूद द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले पर की गई वैधानिक कार्यवाही,जिसमें 02 अपचारी विधि से संघर्षरत बालक रहे शामिल

धमतरी पुलिस थाना कुरूद द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले पर की गई वैधानिक कार्यवाही,जिसमें 02 अपचारी विधि से संघर्षरत बालक रहे शामिल

जिनके कब्जे से 01किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6,300 रूपये बिक्री रकम 550/एम रूपये कुल जुमला 6850 रूपये किया गया जब्त

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध जुआ,सट्टा, गांजा,नशीली दवाई पर प्रतिबंध लगाने एवं नशीली दवाई बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर एसडीओपी. कुरूद श्रीमति रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक अरूण साहू द्वारा लगातार नजर रख कार्यवाही की जा रही थी। 

19 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति चरमुड़िया रोड तिराहा ज्योति राईस मिल कुरूद के पास मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहे है कि सूचना पर थाना कुरूद पुलिस द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर घेराबंदी कर 02 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप बिक्री करते पकडे गये जिसको अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से 01किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6,300 रूपये बिक्री रकम 550 रूपये,कुल जुमला 6850 रूपये मिलने पर मौके पर कार्यवाही कर अपराध सदर धारा पाये जाने पर धारा 20 (बी) नारर्कोटिक्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया,अपचारीगण नाबालिग होने से माननीय किशोर न्याय बोर्ड धमतरी पेश किया जा रहा है।जिसमे 02 अपचारी विधि से संषर्धरत् बालक रहे शामिल

जब्ती संपति का विवरण इस प्रकार है 

01किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6300 रूपये,नगद एवं बिकी रकम 550 रूपये जब्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक अरूण साहू सउनि. सुरेश नंद, प्रआर राजेश चन्द्राकर आरक्षक महेश साहू, संदीप पांडे, मानक साहू, रविशंकर कंवर थाना कुरूद सराहनीय भूमिका रही।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज