chhattisgarh samay news

धमतरी कोतवाली पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर सट्टा खेला रहे तीन सटोरियों पर छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 धारा 06(क)के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

धमतरी कोतवाली पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर सट्टा खेला रहे तीन सटोरियों पर छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 धारा 06(क)के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

एक सटोरियों से नगद 26200 रूपये,एवं दुसरे सटोरियों से 800 रूपये तीसरे सटोरियों से 1500 रूपये कुल जुमला 28500 रूपये,03 नग सट्टा पट्टी सहित 03 नग लेखन सामाग्री किया गया जब्त

धमतरी पुलिस द्वारा जुआ,सट्टा,नशीली दवाई, अवैध शराब के विरुद्ध लगातार की जा रही है कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

  धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा खेलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा तीन अलग अलग जगहों पर तीन सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

 आरोपी रोहित यादव पिता दीपक यादव उम्र 32 वर्ष साकिन पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी द्वारा पोष्ट ऑफिस वार्ड धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।

जिनके पास से 26200 रूपये नगदी,एक नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 01 नग डाट पेन जप्त किया गया। 

 आरोपी अलबख्स खान उर्फ पिंटू खान पिता राम विलास निर्मलकर उम्र 42 वर्ष साकिन कोष्टापारा धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी द्वारा कोष्टापारा धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।

जिनके पास से 800 रूपये नगदी,एक नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 01 नग डाट पेन जप्त किया गया। 

 आरोपी मनी लाल सोनी पिता गजाधर सोनी उम्र 72 वर्ष साकिन हरफतराई द्वारा इतवारी बाजार के पास धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।

जिनके पास से 1500 रूपये नगदी,एक नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 01 नग डाट पेन जप्त किया गया। 

तीनों सटोरिये के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (क)जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया हैएवं तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी निरी.राजेश मरई,उप निरीक्षक विनोद शर्मा, प्रआर.रवि जगने, दीपेश देहारी, दीपक साहू एवं प्रआर. हरीश साहू, आरक्षक महेन्द्र सिन्हा, सुजय मंडल,पीताम्बर राजपूत महीला आरक्षक सुनीता नेताम का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज