नगरी मार्ग पर गिरे पेड़ो को नगरी पुलिस थाना स्टॉफ एवं फॉरेस्ट की मदद से हटाने का कार्य जारी
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिले में लगातार बारिश होने के कारण नगरी जाने के मार्ग पर कई पेड़ों का मिट्टी कटाव होने के कारण रास्ते में कई पेड़ गिरने से रास्ता में अवरोध उत्पन्न होने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है जिसे धमतरी से नगरी मार्ग पर गिरे विशालकाय पेड़ को मौके पर पहुंचकर थाना स्टॉफ एवं फॉरेस्ट की मदद से हटाने का कार्य किया जा रहा है
धमतरी पुलिस नगरी थाना द्वारा डोंगरडुला के पास में धमतरी से नगरी मुख्य सड़क मार्ग में में एक विशालकाय पेड़ गिर गया है जिसे नगरी थाना स्टॉफ द्वारा मौके पर पहुंचकर हटाने का कार्य की जा रही है।
मौके पर एसडीओपी. नगरी,थाना प्रभारी नगरी एवं थाना स्टॉफ एवं फॉरेस्ट विभाग के स्टॉफ उपस्थित हैं
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




