chhattisgarh samay news

धमतरी पुलिस नगरी थाना द्वारा दो अलग अलग जगहों पर सट्टा खेला रहे दो सटोरियों पर छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 धारा 06(क)के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

धमतरी पुलिस नगरी थाना द्वारा दो अलग अलग जगहों पर सट्टा खेला रहे दो सटोरियों पर छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 धारा 06(क)के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

एक सटोरियों से नगद 870 रूपये,एवं दुसरे सटोरियों से 2350 रूपये कुल जुमला 3220 रूपये,04 नग सट्टा पट्टी सहित 02 नग लेखन सामाग्री किया गया जब्त

धमतरी पुलिस द्वारा जुआ,सट्टा,नशीली दवाई, अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार की जा रही है कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

 धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा खेलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी नगरी द्वारा दो अलग अलग जगहों पर दो सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते नगरी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी राहुल बंजारे पिता बल्लू बंजारे उम्र 21 वर्ष वार्ड क्रमांक 13 बाजार पारा नगरी थाना नगरी जिला धमतरी द्वारा नगरी के बस स्टैण्ड चौराहा के पास में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।

जिनके पास से 870 रूपये नगदी,एक नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ 03 नग सट्टा पट्टी,01 नग डाट पेन जप्त किया गया। 

 आरोपी योगेश देवांगन पिता भोमराज देवांगन उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 11 चुरियारापारा नगरी थाना नगरी जिला धमतरी द्वारा राजाबाड़ा नगरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।

जिनके पास से 2350 रूपये नगदी,एक नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 01 नग डाट पेन जप्त किया गया। 

दोनों सटोरिये के खिलाफ थाना नगरी में अप.क्र.48,49/24 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (क)जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरी.टुमन लाल डडसेना ,सउनि.मोहन लाल निषाद,आरक्षक दुर्गेश ध्रुव, योगेश साहू ,प्रआर. हरीश साहू आरक्षक सुजय मंडल,महेंद्र सिंह,पीतांबर राजपूत,महिला आरक्षक सुनीता नेताम का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज