chhattisgarh samay news

ग्राम कोपेडीह में एसडीओपी.कुरुद,थाना भखारा,पुलिस लाईन धमतरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब के मामले में की गई वैधानिक कार्यवाही

ग्राम कोपेडीह में एसडीओपी.कुरुद,थाना भखारा,पुलिस लाईन धमतरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब के मामले में की गई वैधानिक कार्यवाही

आरोपी से बिक्री हेतु रखे 71 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 7100 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये कुल जुमला 7400 रुपये किया गया जब्त

थाना भखारा द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,भेजा गया जेल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस,थाना भखारा को दिनांक 01.08.24 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोपेडीह निवासी राजू बघेल अवैध रूप से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर तत्काल एसडीओपी. कुरूद एवं थाना प्रभारी भखारा सहित हमराह स्टॉफ एवं गवाहन के मुखबिर के बताये स्थान में जाकर घेराबंदी कर राजू बघेल को 08 नग प्लास्टिक सफेद रंग के जरकिन में अवैध रूप से शराब बिकी करते पकडे गये जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राजू बघेल पिता स्व० बिसरु राम बघेल उम्र 49 वर्ष साकिन कोपेडीह से कच्ची हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब 07 नग 10-10 लीटर वाली सफेद रंग के प्लास्टिक जरकिन के अंदर में 10-10 लीटर शराब भरी हुई एवं 01 नग 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकिन के अंदर 01 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब भरी हुई कुल जुमला 71 लीटर कीमती 7100 रूपये एवं शराब बिकी रकम 300 रुपये जुमला 7400 रुपये रखे मिला जिसे आरोपी के कब्जे से जब्त कर पुलिस टीम द्वारा कब्जे में लिया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर।आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी. कुरुद श्रीमती रागिनी मिश्रा,थाना प्रभारी भखारा निरीक्षक लेख राम ठाकुर, प्रआर. शेखर सिन्हा,अश्वनी बंजारे, आरक्षक हरिशंकर सिन्हा,खुमान लाल साहू,सुदर्शन दीवान एवं महिला आरक्षक भारती साहू,संतोषी साहू का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज