chhattisgarh samay news

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मे 72 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मे 72 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित

धमतरी/मगरलोडपीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी माध्यम स्कूल भैंसमुडी मगरलोड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम, राज्यपाल एवं राष्ट्रपति अवार्ड पाने वाले विद्यार्थी स्काउट गाइड में तथा विगत सत्र में पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मान किया गयासम्मान कार्यक्रम में सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र नारियल श्रीफल एवं स्टील का पानी बोतल दे कर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कुल 72 विद्यार्थियों को सम्मानित की गई। सम्मान समारोह तुमनचंद साहू एवं रंजीता साहू तथा युवराज गजपाल जी द्वारा आयोजित किया गया था। प्राचार्य श्री ए के ध्रुव सम्मान समारोह के आयोजको का बहुत आभार व्यक्त किया।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज