chhattisgarh samay news

ऑक्सीजन प्लांट का 04 नग पाईप कीमती 40,000 रूपये चोरी के आरोपी को धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा तत्काल किया गिरफ्तार

ऑक्सीजन प्लांट का 04 नग पाईप कीमती 40,000 रूपये चोरी के आरोपी को धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा तत्काल किया गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 331 (3), 305 (e) बीएनस.के तहत किया गया वैधानिक कार्यवाही

 टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – 18 अगस्त को 12:40 बजे करीबन सिविल अस्पताल कुरूद आक्सीजन हाउस मे घुसकर दिनदहाडे आक्सीजन प्लांट का 04 नग पाईप कीमती 40,000 रू को चोरी कर ले जाने थाना कुरूद में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी एवं थाना स्टॉफ द्वारा आरोपी का त्वरित पतासाजी कर आरोपी दुर्गा प्रसाद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके पास से अस्पताल के पीछे छिपाकर रखे 04 नग आक्सीजन पाईप 3.3 फीट का 04 नग बोल्ट, 04 नग नट, 04 खिला कापर, 01 नग पाना को जप्त कर अपराध सबुत पाये जाने आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अप०क्र. 360/24 धारा 331 (3), 305 (e) बीएनस.के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश कर जिला जेल दाखिल कराया गया।

आरोपी का नाम दुर्गा प्रसाद ध्रुव पिता राधेश्याम ध्रुव उम्र 28 वर्ष सा० कन्हारपुरी थाना कुरूद जिला धमतरी छ०ग

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरी.अरूण साहू,सउनि.सुरेश नंद,आर.दिलेश्वर टंडन, आर.महेश साहू,लोकेश सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज