धमतरी पुलिस,थाना अर्जुनी एवं सायबर टीम द्वारा जुआ काट पत्ती नामक ताश खेल रहे 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही
06 जुआरियों से कुल नगदी रकम 27000 रूपयें नगद एवं 52 पत्ती ताश पत्ती जब्त कर,धारा 3(2) (छ०ग०) जुआ प्रति०अधि०के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस,अर्जुनी थाना को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम अरौद खार महानदी के किनारे खेत में कुछ लोग द्वारा रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर जुआ ताश खेल रहे है कि सूचना पर तत्काल पुलिस स्टॉफ रवाना होकर मुखबिर के बताये अनुसार स्थान ग्राम अरौद खार महानदी के किनारे खेत के पास आम जगह पर 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते आरोपीगण हेमन्त कुमार साहू, गोपीचंद चन्द्राकर,ढानेश्वर साहू,एवन महिलांगे,निलेश कुमार साहू, डेमन कोसरिया निवासी दर्री थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ०ग०) को रंगे हाथ पकड़ा गया है जिनके पास से कुल 8500 रूपये एवं फड़ से 18500 रू कुल 27000 रू तथा 52 पत्ती ताश गवाहों के समक्ष जब्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्र.237/24 धारा 3(2) (छ०ग०) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
मौके पर पकड़े गये जुआरी (1)हेमन्त कुमार साहू पिता जागेश्वर साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम चर्रा थाना कुरूद जिला धमतरी
(02) गोपीचंद चन्द्राकर पिता बजरंग चन्द्राकर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दोनर थाना अर्जुनी जिला धमतरी
(03) ढानेश्वर साहू पिता गुलाब साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लिमतरा थाना अर्जुनी जिला धमतरी
(04) एवन महिलांगे पिता वीरू राम महिलांगे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चर्रा थाना कुरूद, जिला धमतरी
(05) निलेश कुमार साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम दर्री थाना अर्जुनी,जिला धमतरी
(06)डेमन कोसरिया पिता गुलाब कोसरिया उम्म्र 37 वर्ष निवासी दर्री थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ०ग०)
उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी से सउनि०उत्तम निषाद,प्रआर. विजय बैरागी सायबर टीम से देवेंद्र राजपुत आर. विकास द्विवेदी, देवेंद्र साहू, योगेश नाग,मनोज साहू, दीपक साहू, फनेश साहू,कृष्णा पाटिल का विशेष योगदान रहा।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




